Edible Oil Price: फिर से सस्ता हुआ सरसों का तेल, जानिए कितनी आई गिरावट और क्या हो गई नई कीमत

Edible Oil Price: दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार देखा गया। शुक्रवार रात को शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं मंडियों में शुक्रवार को पांच लाख बोरी से बढ़कर शनिवार को सात लाख बोरी सरसों की सप्लाई हुई। इसकी वजह से सरसों तेल (Mustard Oil Price) की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है।

edible oil prize

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में सोयाबीन, पामोलिन, बिनौला तेल की कीमतों में सुधार
  • शुक्रवार रात शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की तेजी
  • मंडियों में सरसों सप्लाई 5 लाख बोरी से बढ़कर हुई 7 लाख बोरी
  • सरसों तेल की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में तेजी से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन, पामोलिन और बिनौला तेल की कीमतों में सुधार (Edible Oil Price) देखा गया। बाजार सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात को शिकागो एक्सचेंज में दर्ज की गई 1.5 प्रतिशत की तेजी के चलते पामोलिन और सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि मंडी में सरसों की आवक बढ़ी है जिसकी वजह से सरसों दाने के भाव में नरमी दर्ज की गई है। मंडियों में सरसों की बोरियों की आवक शुक्रवार को पांच लाख बोरी से बढ़कर शनिवार को सात लाख बोरी हो गई। इसकी वजह से सरसों तेल की कीमतों में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट (Mustard Oil Price) हुई है। कारोबारियों के अनुसार मांग के कमजोर रहने से मूंगफली तेल की कीमतें में गिरावट देखी गई।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन – 7,475-7,525 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 6,625 – 6,720 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,570 – 2,760 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,375-2,450 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,400 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,950 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना – 7,625-7,675 रुपये।
सोयाबीन लूज 7,325-7,425 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

 

Print Friendly, PDF & Email
Please Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *